Wednesday, August 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार की टक्कर से बाइक सवार घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कोटवा गांव निवासी साधु (55 वर्ष) अपनी प्लेटिना बाइक से नवादा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जलालपुर मार्ग पर सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साधु के पैर में गंभीर चोट आई।

दुर्घटना के बाद आजमगढ़ जनपद के कबीरपुर गांव के एक व्यक्ति ने घायल के पुत्र मिंटू को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मिंटू मौके पर पहुंच गए। इसी बीच डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों ने घायल का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में कराया है। इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments