Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वनरोज से टकराई बाइक, युवक की मौत

वनरोज से टकराई बाइक, युवक की मौत

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सेठा कला गांव के पास बुधवार शाम वनरोज से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हो गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गौरा कमाल गांव निवासी 19 वर्षीय सौरभ अपने साथियों गोलू और लक्ष्मेंद्र के साथ बाइक से गेहूं उतारने जा रहा था। शाम करीब पांच बजे सेठा कला गांव के पास अचानक एक वनरोज सड़क पर आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोनों साथियों को हल्की चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल सौरभ को नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि सौरभ तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सौरभ भी मजदूरी कर परिवार की मदद करता था। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version