Wednesday, November 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनलकूप के कमरे का ताला तोड़कर मोटर व अन्य सामान चोरी

नलकूप के कमरे का ताला तोड़कर मोटर व अन्य सामान चोरी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। खेत की सिंचाई के लिए लगाए गए नलकूप के कमरे का दरवाजे की कुंडी तोड़कर अज्ञात चोर मोटर समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित किसान ने संबंधित थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव का है। गांव निवासी सुधीर कुमार उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका नलकूप सड़क के पूर्व दिशा में खेत में स्थित है। नलकूप का मोटर एवं अन्य उपकरण कमरे के अंदर रखे हुए थे और कमरे में बाहर से ताला बंद था। मंगलवार की सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर रखा मोटर व आर्मेचर उठा ले गए थे, जबकि अन्य सामान कमरे में बिखरा पड़ा था।

पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने सम्मनपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments