Friday, March 6, 2026
HomeVideoइस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में होगी एक हजार से अधिक शादियां,...

इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में होगी एक हजार से अधिक शादियां, राज्यमंत्री ने समीक्षा

अयोध्या। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में इस बार एक हजार से अधिक शादियां करने की तैयारी श्रम विभाग कर रहा है। तैयारियों की समीक्षा करने श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर श्रम राज्यमंत्री का स्वागत भाजपा नेताओं व उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्रा के द्वारा किया गया।

उन्होने बताया कि अयोध्या अम्बेडकरनगर के साथ आस पास के रहने वाले गरीबों की बेटियों का सामूहिक विवाह का आयोजन 25 नवम्बर को किया जायेगा। यहां के जीआईसी मैदान में इसका आयोजन होगा। जिसमें कैबिनेट मंत्री व विधायकों की उपस्थिति रहेगी। शादियों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास भी किया जा रहा है। सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments