Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों के साथ की बैठक

क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों के साथ की बैठक

0
128
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। आसन्न नगर पालिका चुनाव को लेकर कोतवाली परिसर में सीओ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चुनिंदा व्यापारियों को छोड़कर अधिकांश ने दिलचस्पी नहीं ली।

हालांकि नगर निकाय चुनाव संयोजक सुरेंद्र सोनी की मौजूदगी में सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य तथा कोतवाल संत कुमार सिंह संग मौजूद व्यापारियों ने विचार विमर्श किया।बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी अधिकारी द्वारा प्रदान की गई वहीं व्यापारियों द्वारा भी इस मामले पर विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। वही बैठक में बुलाए गए तमाम व्यापारियों के न आने पर सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने खासी नाराजगी जाहिर की। मौके पर राजेश मिश्र मन्नू कृष्ण गोपाल मानिक चंद सोनी संदीप अग्रहरी संदीप गुप्ता रोशन सोनकर समेत लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here