Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउतारी गयी 100 से अधिक होडिंग, वसूला गया 40 हजार से अधिक...

उतारी गयी 100 से अधिक होडिंग, वसूला गया 40 हजार से अधिक जुर्माना


◆ अवैध रुप से लगाए गये होडिंग, पोस्टर, बैनर के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान


◆  प्रमुख सचिव नगर विकास ने अभियान चलाने का दिया था निर्देश


अयोध्या, संवाददाता। अवैध रुप से लगी होडिंग, बैनर व पोस्टर पर नगर निगम की टीम ने रविवार को व्यापक रुप से अभियान चलाया। अभियान के दौरान 100 से अधिक होडिंग उतारी गई। इसके साथ में 40 हजार से अधिक जुर्माना भी वसूला गया। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया था।

नगर निगम क्षेत्र में अवैध व बिना अनुमति के होडिंग, बैनर व पोस्टर लगे रहते थे। प्रमुख सचिव नगर विकास ने अवैध होडिंग, बैनर व पोस्टर हटाने के लिए निर्देश दिया था। जिसको लेकर रविवार को नगर निगम की टीम एक्टिव हुई। प्रवर्तन दल के साथ नगर  निगम की टीम ने इस तरह की होडिंग को हटाने के लिए विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। अभियान नगर निगम सिविल लाइंस से रिकाबगंज होते हुए कोहिनूर होटल देवकाली, मोहबरा तिराहे से टेढ़ी बाजार होते हुए उदया चौराहे से रिकाबगंज होते हुए नाका बाईपास सुल्तानपुर रोड होते हुए सहादतगंज  तक चलाया गया। अभियान के दौरान चार दर्जन से अधिक बड़े अवैध होर्डिंग्स होर्डिंग हटाए गए।  प्राइवेट घरों और सार्वजनिक स्थानों से 100 से अधिक अवैध होर्डिंग हटवाए गए 40,000 का जुर्माना भी वसूल किया गया । अभियान में अपर नगर आयुक्त विनोद गौड,़ कर अधीक्षक देवी प्रसाद, राजस्व निरीक्षक एवं प्रवर्तन दल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments