Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअगले वर्ष और भव्य रामलीला का होगा मंचन : संजयदास

अगले वर्ष और भव्य रामलीला का होगा मंचन : संजयदास

अयोध्या। कई वर्षो से बंद होने के कारण इस वर्ष 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अनवरत रामलीला का सफल आयोजन सभी के सहयोग से हो पाया है, इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है। अगले वर्ष और भव्य व दिव्य रामलीला का मंचन होगा और मंचन में अयोध्या की गरिमा व मर्यादा का विशेष ध्यान भी दिया जाएगा। यह बात तुलसीदास जी रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष बड़ा भक्तमाल के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेश दास जी महाराज व समिति के महामंत्री व महंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास ने संयुक्त रुप से पत्रकारों से शनिवार को बात करते हुए कही। उन्होंने बताया कि भगवदाचार्य स्मारक सदन में आयोजित होने वाली संत तुलसीदास जी रामलीला अयोध्या की प्राचीन रामलीला है, और रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments