Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी मोहम्मद रफीक गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी मोहम्मद रफीक गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टांडा कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली टांडा पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद रशीद उर्फ मोहम्मद आसिफ, निवासी छज्जापुर, थाना टांडा को मंगलवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अब तक सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध थाना टांडा, थाना अलीगंज एवं थाना नगर बस्ती में भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र मौर्य, कांस्टेबल राहुल यादव तथा कांस्टेबल चमन सिंह शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version