अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपनी माता स्वर्गीय सुशीला देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर सेवा और समर्पण का भाव प्रदर्शित करते हुए मणि पर्वत क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। विधायक ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद और संस्कार ही व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं तथा समाज के बुजुर्गों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।



