Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबारात घर का विधायक ने किया लोकार्पण

बारात घर का विधायक ने किया लोकार्पण


अयोध्या। पलिया शाहबदी में नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण रविवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर एवं पूजन-अर्चन के साथ किया। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस बारात घर में दो कमरे, एक बड़ा हॉल, बरामदा, लाइट, पंखे तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर क्षेत्र में मूलभूत एवं सामुदायिक सुविधाओं का विकास तेजी से किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपने कार्यक्रमों के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि बारात घर बनने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा और कम खर्च में विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजन आसानी से हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास के साथ-साथ मोहल्लों और बस्तियों में भी जनसुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

मौके हरभजन गौड, रमा शंकर निषाद, महंत शशि कांत दास, दिनेश मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, सत्यराम शुक्ला, धर्मवीर, अजय निषाद, कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता सचिन पटेल सहित बडी संख्या में स्थानीय लोग व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments