Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादर्शन के लिए निकली महिला लापता, पुलिस तलाश में जुटी

दर्शन के लिए निकली महिला लापता, पुलिस तलाश में जुटी

अयोध्या। मंदिर दर्शन के लिए घर से निकली महिला लापता हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर महिला को तलाशने में जुटी है। थाना अमानीगंज क्षेत्र निवासी मिल्कीपुर राय पट्टी की पिंकी सिंह उम्र 42 वर्ष पत्नी हुकुम सिंह अपने घर से सोमवार सुबह 10 बजे मिल्कीपुर गहनागा बाबा मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। जो वापस अपने घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी ढूंढने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 48 घंटा बीतने को है लेकिन पुलिस महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। वहीं घर के परिजन लापता महिला के भाई गुड्डू सिंह जनौरा निवासी (9919175692) ने जानकारी दी कि ढूंढ के लाने वाले या पता बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments