Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास; विरोध पर...

नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास; विरोध पर पीटा

0
ayodhya samachar

जैतपुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी नाबालिग पुत्री रविवार को पुराने घर से कुछ दूरी पर स्थित नए मकान की ओर जा रही थी। रास्ते में गन्ने के खेत के पास पहुंचने पर मुण्डेहरा निवासी अनिकेत पुत्र रमेश वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास किया।

किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में किशोरी की आंख में गंभीर चोट लग गई। उसके शोर मचाने और गुहार लगाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे। ग्रामीणों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष जैतपुर प्रेमचंद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version