Wednesday, November 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के हैदराबाद जदवापुर निवासी बाइक सवार अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हैदराबाद जदवापुर निवासी संतराम विश्वकर्मा (50) पुत्र रामआसरे मंगलवार शाम बाइक से जलालपुर गए थे। जलालपुर-सुरहुरपुर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद वह जलालपुर की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतराम घर पर ही वेल्डिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र अमन और पुत्री अन्नू की शादी हो चुकी है, जबकि एक पुत्र और एक पुत्री अभी अविवाहित हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments