Friday, October 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदून एक्सप्रेस की चपेट में आने से बकरी चरा रहे अधेड़ की...

दून एक्सप्रेस की चपेट में आने से बकरी चरा रहे अधेड़ की मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुरगंज गांव के सामने गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास बकरी चरा रहे 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान इस्माइलपुरगंज गांव निवासी मोतीलाल पुत्र फिरतू 55 वर्ष के रूप में हुई है।

 मोतीलाल गुरुवार को गांव के सामने रेलवे ट्रैक के आसपास बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान वह दून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी स्टेशन मास्टर मालीपुर ने संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मालीपुर थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि इस्माइलपुरगंज गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से रन ओवर शव मिला है। मृतक की पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments