Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महानगर कांग्रेस ने नया संगठनात्मक मॉडल तैयार किया, चार ब्लॉक और सात...

महानगर कांग्रेस ने नया संगठनात्मक मॉडल तैयार किया, चार ब्लॉक और सात मंडल किए गठित

0

अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी ने अपने संगठन को और मजबूत तथा गतिशील बनाने के उद्देश्य से एक नया मॉडल तैयार किया है। इस ढांचे के अंतर्गत पूरे महानगर को चार ब्लॉकों और सात मंडलों में विभाजित किया गया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि इस नए मॉडल का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देना है। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियों में जातिगत संतुलन और सामाजिक विविधता का विशेष ध्यान रखा गया है।

चार ब्लॉकों के नाम हैं: साकेत ब्लॉक, आचार्य नरेंद्र देव ब्लॉक, नाका ब्लॉक और सिविल लाइन ब्लॉक। प्रत्येक ब्लॉक के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। सिविल लाइन ब्लॉक के अध्यक्ष आसाराम जागरथ, सकेत ब्लॉक के अध्यक्ष गौरव पाठक, आचार्य नरेंद्र देव ब्लॉक के अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा और नाका ब्लॉक के अध्यक्ष इश्तियाक सलमानी होंगे।

सात मंडलों का नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सम्मान में रखा गया है: अफजाल अहमद मंडल, इकबाल मुस्तफा मंडल, सरदार महेंद्र सिंह मंडल, बालकृष्ण गोस्वामी मंडल, सुरेंद्र प्रताप सिंह मंडल, के. के. सिन्हा मंडल और निजामुद्दीन मंडल। प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि नई संरचना से पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ता तथा जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड अध्यक्ष और प्रत्येक चुनाव बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं बी.एल.ए. की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, जिसे सितंबर के अंत तक पूरा किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version