Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सदस्यता ही पार्टी की आत्मा – कमलेश मिश्र

सदस्यता ही पार्टी की आत्मा – कमलेश मिश्र

0

◆ सदस्यता महाअभियान को लेकर भाजपा ने आयोजित की कार्यशाला


अयोध्या। भाजपा प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। अभियान दो चरणों मे आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण एक से 25 सितम्बर व द्वितीय चरण का आयोजन एक से 15 अक्टूबर तक होगा। सक्रिय सदस्यता घोषणा 16 से 31 अक्टूबर व एक से 10 नवम्बर तक प्राथमिक व सक्रिय सदस्यता रजिस्टर तैयार किया जाएगा। सदस्यता अभियान को लेकर सहादतगंज कार्यालय में महानगर तथा जिला के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग कार्यशाला का अयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा कार्यकताआें को सदस्यता अभियान के बारे में बताया।

              क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सदस्ता डिजिटल माध्यम से होगी, आफ लाइन माध्यम से प्रदेश द्वारा तय प्रारुप को भरकर कोई भी सदस्य बन सकता है। साधारण सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष से अधिक की आयु, भारतीय नागरिक व भाजपा के संकल्प, मूल दर्शन तथा निष्ठाओं को स्वीकर करने वाला होना चाहिए। सक्रिय सदस्य के लिए विस्तृत फार्म भरने के साथ नमो एप पर 100 रुपये सदस्यता शुल्क जमा करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता ही पार्टी की आत्मा है। अभियान चलाकर कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाएं।

क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि महाजनसम्पर्क अभियान के दौरान घरो में जाकर पार्टी की विचारधारा व सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करनी है। परिवार के सदस्यों को मिस्ड काल द्वारा सदस्य बनाना है। 29 सितम्बर व 27 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम को सदस्यता पर्व से जोड़कर सदस्य बनाना है।

              महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा अभियान के तहत भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सदस्ता के लिए लक्ष्य दिया गया है। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी को पांच हजार, विधायक को दस हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को पन्द्रह हजार, महापौर को बीस हजार, जिला पदाधिकारी को एक हजार सदस्य बनाना है।

              जिला की कार्यशाला में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि 11 से 17 सितम्बर के बीच महाजनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। 11 सितम्बर को राष्ट्रीय  व प्रदेश स्तर के नेता घर घर सम्पर्क करेंगे। 12 सितम्बर को प्रदेश के प्रमुख नेता, विधायक व मोर्चा द्वारा घर घर सम्पर्क किया जाएगा। 11 से 17 सितम्बर को सभी कार्यकर्ता बूथ स्तरीय सम्पर्क करेंगे।

              महानगर की कार्यशाला में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री मणींद्र पांडे, डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी हर्षवर्धन सिंह, सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, अभिषेक मिश्रा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी जिला कार्यशाला में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिपंअ रोली सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version