Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 31 मई से अयोध्या में शुरू होगा स्वच्छता महाअभियान, नगर निगम ने...

31 मई से अयोध्या में शुरू होगा स्वच्छता महाअभियान, नगर निगम ने बनाई रणनीति

0

अयोध्या। रामनगरी में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। आगामी 31 मई को सुबह 7 बजे से नगर निगम की ओर से “एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार” महाअभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद, नानक शरण, संस्कृतिकर्मी और समुदाय के कई प्रतिनिधि शामिल हुए। अभियान को व्यापक रूप देने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ अयोध्या का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने लोगों से 31 मई को घरों से बाहर निकलकर अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि सफाई केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं रहेगी, बल्कि इसे दैनिक आदत बनाया जाएगा। नगर निगम और सामाजिक संगठनों ने मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने का भरोसा जताया।

निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने भी समुदाय के लोगों से बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई के प्रति जागरूकता फैलाएंगे और स्वच्छता अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक में पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version