Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedमन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक, बूथ स्तर तक...

मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक, बूथ स्तर तक होगी सहभागिता


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि अयोध्या महानगर के सभी 400 बूथों और 56 शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को लगाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री की बातों से जुड़ सकें।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद है जो जन-जन तक पहुंचता है। इस कार्यक्रम से समाज के हर वर्ग को प्रेरणा मिलती है और यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनचेतना जगाने का कार्य करता है। अयोध्या के कार्यकर्ता पूरी तत्परता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

कार्यक्रम संयोजक तिलकराम मौर्या ने कहा कि हर बूथ पर प्रवासी को नियुक्त किया गया है। जो बूथ के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर कार्यक्रम को जनसहभागिता के साथ आयोजित करेंगे। जनप्रतिनिधियों तथा महानगर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मौके पर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, अरविन्द सिंह, रवि सोनकर, काशीराम राव, ओमेश अग्रहरि, शुभम श्रीवास्तव, मधुकर आनंद, प्रवीण दूबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments