Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्र की संदिग्ध मौत पर मेडिकल कालेज प्राचार्य व दो शिक्षकों गंभीर...

छात्र की संदिग्ध मौत पर मेडिकल कालेज प्राचार्य व दो शिक्षकों गंभीर आरोप


◆ अनुपस्थित दिखाकर परीक्षा देने से रोक कर उत्पीड़न करने व मानसिक दबाव बनाने का आरोप


अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज के छात्र सागर पटेल की मौत प्रकरण में मृतक के पिता समर बहादुर पटेल, जौनपुर ने जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात कर मामले में कार्रवाही की मांग किया है। मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन और जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल सहित मौजूद रहे।

छात्र के पिता ने प्रार्थना पत्र में मेडिकल कालेज के प्राचार्य सत्यजीत वर्मा, डा. मनीष वर्मा व डा देवाजीत शर्मा पर गम्भीर आरोप लगाएं है। प्रार्थना पत्र में पिता ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र कॉलेज का मेधावी छात्र था और सदैव टॉपर रहा। आरोप है कि दोनों शिक्षकों द्वारा उसे बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। 22 अगस्त की रात उन्हें फोन पर जानकारी दी गई कि उनका बेटा गंभीर रूप से बीमार है। परिजन जब तक पहुंचे, तब तक सागर की मौत हो चुकी थी। शव को जिला अस्पताल की मर्चरी रखा गया था।

उनका आरोप है कि उनके पुत्र को जानबूझकर अनुपस्थित दिखाते हुए उसे परीक्षा देने से भी रोका गया। आरोप है कि उत्पीड़न व मानसिक दबाव के कारण ही बेटे की मौत हुई है। पिता ने कहा कि सागर पूरी तरह स्वस्थ था और किसी भी बीमारी से ग्रस्त नहीं था। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में केस दर्ज कर जांच करने की मांग की है।


विधान सभा में गूंजेगा मामला


जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल ने कहा कि छात्र की मौत का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। मृतक छात्र गरीब परिवार से था और अपने परिवार का इकलौता,मेधावी बेटा था उसका जाना दुखद है, हम सब परिवार के साथ है। पवन पाण्डेय ने निष्पक्ष जांच व दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज दंडित किए जाने की मांग की।कहा कि सरकार में देश का भविष्य छात्र, नौजवान, महिला कोई सुरक्षित नहीं है, मृतक छात्र की लड़ाई समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments