◆ प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनाव से मतों के प्रतिशत को है बढ़ाना – सांसद
◆ अयोध्या विधान सभा से प्राप्त हों सर्वाधिक मत – वेद गुप्ता
अयोध्या। बूथ प्रबंधन व कार्यकताओं के आपसी समन्वय स्थापित करने को लेकर पार्टी द्वारा मंडल वार बैठक की जा रही है। मंडल वार बैठक में मंडल तथा शक्ति केन्द्रों के पदाधिकारी को आपसी समन्वय के आधार पर चुनाव का प्रबंधन करने पर मंथन किया जा रहा है। बूथ प्रबंधन को लेकर चर्चा की जा रही है।
सोमवार को महानगर के पूरा मंडल की बैठक एचआर पैलेस, बीकापुर मंडल की बैठक पिपरी जलालपुर, हैरिंग्टनगंज मंडल की बैठक विष्णु इंटर कालेज रविवार को देर शाम लोक सभा केन्द्रीय कार्यालय में महानगर के देवकाली मंडल की बैठक आयोजित की गई।
