Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मेडिकल कॉलेज एंडोक्राइनोलॉजी के ओपीडी की हुई शुरुआत, हार्माेन रोगों का मिलेगा...

मेडिकल कॉलेज एंडोक्राइनोलॉजी के ओपीडी की हुई शुरुआत, हार्माेन रोगों का मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

0
8

अयोध्या। दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या में एंडोक्राइनोलॉजी ओपीडी की शुरुआत हुई है। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डा. दिनेश सिंह मार्ताेलिया ने फीता काटकर किया। मौके पर एमएस डा. अरविंद कुमार, डा. विमलेश वर्मा, डा. वीरेंद्र वर्मा की उपस्थिति रही।
सहायक प्रोफेसर डा. आदर्श कुमार सोनकर ने बताया कि नई ओपीडी में मधुमेह, थायरॉयड, मोटापा, हार्माेन डिसऑर्डर, पिट्यूटरी ग्रंथि संबंधी रोग, अनियमित पीरियड्स, हड्डी एवं मिनरल डिजीज, पोस्ट-मेनोपॉजल ऑस्टियोपोरोसिस, बच्चों की ग्रोथ समस्या, गैलेक्टोरिया, गाइनेकोमेस्टिया तथा मेटाबोलिक सिंड्रोम जैसी एंडोक्राइन रोगों का विशेषज्ञ उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में हार्माेन संबंधी रोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एंडोक्राइनोलॉजी ओपीडी शुरू होने से रोगियों को शीघ्र निदान एवं समुचित उपचार की सुविधा मिलेगी प्रारंभिक रूप से ओपीडी का संचालन सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here