Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले में 22 जनवरी को बंद रहेगी मीट व अंडे की दुकान

जिले में 22 जनवरी को बंद रहेगी मीट व अंडे की दुकान

अंबेडकर नगर। आगामी 22 जनवरी को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) तथा मन्दिर के उ‌द्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अयोध्या जिले में बीते 14 जनवरी से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त के दृष्टिगत जिले में भी विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा अक्षत वितरण/शोभायात्रा/कलश यात्रा/भण्डारा/भजन कीर्तन आदि धार्मिक आयोजन प्रस्तावित है। अयोध्या जिले से सटा होने के कारण जनपद में सतर्कता बरती जा रही है। जनपद में शान्ति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए आगामी 22 जनवरी को  मीट, मछली एवं अण्डे के समस्त विक्रय प्रतिष्ठान पूर्णरूप से बन्द रखने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments