Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव को लेकर महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

दीपोत्सव को लेकर महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

0

अयोध्या। दीपोत्सव 2025 के मद्देनजर देवकली वार्ड में नगर निगम अधिकारियों और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रविवार को निरीक्षण किया। सुबह 7ः15 बजे पार्षद अनुज दास, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ और भरत भार्गव के नेतृत्व में टीम मातगैंड़ चौराहे पर इकट्ठा हुई। इसके बाद महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार पहुंचे और निरीक्षण का सिलसिला शुरू हुआ।

महापौर ने तिराहे पर श्रमिकों से पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली। गली की ओर बढ़ते हुए ट्रांसफार्मर पर जाली लगवाने और जर्जर शौचालय हटवाने के निर्देश दिए। नाली की सफाई के अंतिम छोर तक सफाई सुनिश्चित करने, निर्माण अवशेष हटाने और झुनकीघाट एवं दुर्गा मंदिर की सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए।

सफाई और पेयजल की गुणवत्ता जांची गई, जिसमें पीएच मान 7.25, टीडीएस 550 और पीपीएम 0.7 पाया गया। पंचमुखी मंगलेश्वरनाथ महादेव और श्रीकंचनभवन के आसपास रास्तों की मरम्मत तथा निर्माणाधीन फुटपाथ की सफाई के निर्देश दिए गए। कंधरापुर मोहल्ला की मलिन बस्ती में छतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने का आदेश भी दिया गया।

निरीक्षण में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा व जयकुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने भी भ्रमण में भाग लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version