Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दीपोत्सव 2025 – राम की पैड़ी पर दिए बिछाने का कार्य शुरू

दीपोत्सव 2025 – राम की पैड़ी पर दिए बिछाने का कार्य शुरू

0

अयोध्या। दीपोत्सव के लिए राम की पैडी पर दीपकों को बिछाने का कार्य गुरूवार को शुरू हुआ। प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय से वालंटियरों को रिजर्व बसों से राम की पैड़ी के लिए रवाना किया गया। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकले इन वालंटियरों ने घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू किया। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि 56 घाटों पर दीए बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और यह 18 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

दीपोत्सव के दिन 19 अक्टूबर को वालंटियर दीपों में तेल डालने, बाती लगाने और उन्हें प्रज्ज्वलित करने का कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर, महाविद्यालय, इण्टर कालेज और स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियरों को आईकार्ड, टी-शर्ट और कैप वितरित किए जाएंगे। बिना आईकार्ड के घाटों पर प्रवेश वर्जित रहेगा।

इस दीपोत्सव में कुल 28 लाख से अधिक दीप बिछाए जाएंगे, जिनमें 26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राम की पैड़ी के घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व सभी समितियों को सफलता पूर्वक दीपोत्सव सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version