Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चार दुकानों में भीषण आग, लाखों का नुकसान

चार दुकानों में भीषण आग, लाखों का नुकसान

0

अयोध्या। मंगलवार-बुधवार की देर रात चौक एकदरा बाहर गुदड़ी बाजार रोड पर चार दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान के सामने खड़ा एक ई-रिक्शा भी जल गया। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है।

पीड़ित दुकानदार अनिल कुमार साहू ने बताया कि उनकी “साहू इलेक्ट्रॉनिक” नाम की दुकान पूरी तरह जल गई। रात लगभग 12 बजे पड़ोसियों ने आग की सूचना दी, जिसके बाद दमकल की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर सुबह 3 बजे तक आग बुझाई।

आग से करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, बगल की “साहू प्रोविजन स्टोर” का फर्नीचर भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस व फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version