Sunday, May 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहानगर में चला महास्वच्छता अभियान, 25 हजार से अधिक लोगों ने की...

महानगर में चला महास्वच्छता अभियान, 25 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता


अयोध्या। नगर निगम द्वारा आयोजित “एक रविवार, हर परिवार करे गंदगी पर वार” अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक एवं शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

अभियान का शुभारंभ महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने लता चौक से सरयू तट तक सफाई कर किया। प्रातः 7 बजे से शुरू हुए अभियान के दौरान विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों एवं बाजारों में सफाई कार्य किया गया। नागरिकों ने अपने घरों, मोहल्लों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

अभियान में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, विधायक चंद्रभानु पासवान, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बृजेंद्र सिंह तथा साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति तिवारी ने सहभागिता की।



नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि जनसहभागिता और उत्साह से परिपूर्ण इस अभियान ने स्वच्छता के प्रति नई चेतना का संचार किया। अभियान में राम का घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना, उम्मीद संस्था की रीना सिंह, रुचिरा सिंह, शैल कुमारी, जोगिंदर कौर, आशीष कौर सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कौशलपुरी कॉलोनी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पार्षद धर्मवीर, ब्रजनाथ सिंह, डॉ. बीएन राय, एसके तिवारी, श्यामेश कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह, पूनम सिंह, संध्या सिंह, राधिका सिंह, उषा राय, किरण तिवारी, नमीता वर्मा, कुमारी पूनम, सरोज सिंह, सहायक नगर आयुक्त सौरभ नाथ, अरुण प्रताप सिंह, रमेश कनौजिया एवं प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कबीर नगर एवं अश्विनीपुरम वार्ड में अभियान का नेतृत्व किया। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में जिला अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नानक शरण, डॉ. रामकिशोर, डॉ. राजेंद्र बनौधा, नर्सिंग संवर्ग की पूनम गुप्त, संध्या रजक, नंदिता शुक्ल तथा फार्मासिस्ट यूनियन के हनुमंत दुबे और संजय गुप्त भी उपस्थित रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने अभियान में सहभागिता की। कायस्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव ने सोलापुरी मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, वशिष्ठ फाउंडेशन, विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों, निषाद समाज, विभिन्न जातीय संगठनों, तीर्थ पुरोहित संगठनों, सत्य साईं समाज तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्यों ने भी अभियान में भाग लिया।

सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के लगभग 500 स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान संचालित किया गया, जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अभियान के लिए 60 वार्डों से लगभग 54 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया था। उन्होंने कहा कि जब पूरा समाज स्वच्छता के लिए एकजुट होकर आगे आता है तो शहर की तस्वीर बदल जाती है।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम के सभी 60 वार्डों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया और नागरिकों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महापौर ने राम के घर के प्रबंधक आलोक सिंह राना एवं इंद्रजीत शुक्ल समेत अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विभिन्न व्यक्तियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments