Friday, May 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के चाँदपुर महमूदपुर गिलटहिया गांव में 30 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर गांव में हत्या और आत्महत्या दोनों तरह की चर्चाएं होती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि मृतका माधुरी पत्नी जैतू की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह जब महिला के शव के फंदे से लटकने की जानकारी लोगों को हुई तो गांव में भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच यह भी चर्चा रही कि रात में ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी।
मामले की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई ने अहिरौली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या है या आत्महत्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments