Friday, May 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत


अंबेडकर नगर। अकबरपुर-इल्तिफ़तगंज मार्ग पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दाढ़ी महमूदपुर गांव निवासी शिवांशु सिंह (19) पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने गांव के ही अंकित यादव (20) पुत्र नंदलाल के साथ गुरुवार रात मोटरसाइकिल से जिला मुख्यालय जा रहे थे। बताया जाता है कि घर से करीब तीन किलोमीटर दूर अकबरपुर थाना क्षेत्र के ऊकरा गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पिकअप में फंस गई। आरोप है कि चालक वाहन को कई बार आगे-पीछे कर वहां से भाग निकला। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों ने बताया कि रात अधिक होने के कारण दोनों को बाहर जाने से मना किया गया था, लेकिन वे नहीं माने।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments