Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति...

संदिग्ध परिस्थितियों फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत छः के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बसखारी, अम्बेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों एक विवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाये जाने से सनसनी फैल गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जहां पति व ससुरालिजन आत्महत्या करने का तो मृतका के मायके वाले ससुरारी जनों पर अपनी पुत्री का हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई के प्रार्थना पत्र पर पति समेत छह ससुरालियों के विरूध दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच में जुट गई है। घटना हंसवर थाना क्षेत्र के मैंदी की बताई जा रही है। जहां की निवासिनी  प्रियंका (25) पत्नी तुलेश ने बीती रात अपने पति से बात करने के बाद आत्महत्या कर लिया । प्रियंका की  शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व तुलेश के साथ हुई थी। जिससे उसके एक का बच्चा भी हुआ था। प्रियंका का पति तुलेश रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है।बताया जाता है कि गुरुवार को तुलेश और प्रियंका के बीच फोन पर बातचीत हुई। जिसमें दोनों के बीच शंका करने के लेकर कहासुनी भी हुई। इसके बाद प्रियंका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने शादी के बाद से ही पति तुलेश, ससुर सम्हारु, सास सरिता, जेठ दीपक, देवर सागर व जेठानी चंदा पत्नी दीपक के ऊपर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्रियंका की हत्या करने की शंका जतईं। सूचनापर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा शव कब्जे में लेकर मृतका के मायके सूचना दी। नायब तहसीलदार अंबरीश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ की। सूचना मिलते ही मायके तरौली मुबारकपुर में भी कोहराम मच गया।हंसवर पुलिस ने मृतका के भाई रक्षाराम के प्रार्थना पत्र पर पति, सास ,ससुर, जेठ ,जेठान, देवर के विरूध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मृतका का पति तुलेश रोजी-रोटी के चक्कर में मुंबई शहर में रह रहा था। बताया जाता है कि प्रियंका ने मौत से पहले अपने पति से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान दंपति में वाद विवाद भी हुआ था। परिजनों के मुताबिक दंपति में रिश्ते में शंका के आधार पर दोनों में अक्सर वाद विवाद होता रहता था।

प्रियंका की मौत के बाद से ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 11 माह के बेटे को देखकर लोगों की आंखें बरबस भर जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments