Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहानगर व जिले के सभी बूथों पर सुनी गई मन की बात

महानगर व जिले के सभी बूथों पर सुनी गई मन की बात


अयोध्या। प्रधानमंत्री के मन की बात के 106 वें एपिसोड का प्रसारण रविवार हुआ। भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकताओं द्वारा महानगर के 56 शक्ति केन्द्रों, 400 बूथों पर व जिले के 255 सेक्टरों व 1653 बूथों पर मन की बात को सुना। सांसद लल्लू सिंह ने करियप्पा मंडल के पूरे हुसैन, विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने महाराणा प्रताप वार्ड, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुण्ड तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व प्रदेश प्रवासी दिलीप यादव ने भाजपा कार्यालय सहादतगंज, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने रूदौली पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने तुलसी कन्या इण्टर कालेज में मन की बात को सुना।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे है। मन की बात में प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर मेरा युवा भारत संस्था की नींव रखी जाएगी। जिसके माध्यम से युवा वर्ग को सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका का अवसर मिलेगा। जिससे युवाओं में राष्ट्रवाद का भाव समाहित होगा।

विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए। हम सबका विश्वास हासिल करने की दिशा में बढ़ रहे है।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार के नौ वर्षों में युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए है। किसान समृद्ध हुए है। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिको को सम्मान मिला है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र के विकास यह अभूतपूर्व यात्रा प्रधानमंत्री  के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण संभव हुआ है। मन की बात में पुनः उन्होंने कहा है कि वही सामान खरीदें जिसमें देशवासियों का टैलेंट लगा हो। हम सभी को इस दीपावली देशवासियों द्वारा निर्मित वस्तुओं के प्रयोग का प्रण लेना होगा। इससे देश वासियों को रोजगार मिलेगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आज भारत की पहचान एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में हो रही है। 2014 के बाद से भारत के प्रत्येक व्यक्ति ने विकास से हुए बदलावों को महसूस किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments