Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जनसंवाद का माध्यम बनी ‘मन की बात’, 400 बूथों पर सामूहिक श्रवण

जनसंवाद का माध्यम बनी ‘मन की बात’, 400 बूथों पर सामूहिक श्रवण

0

अयोध्या। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर क्षेत्र के लगभग 400 बूथों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बूथ संख्या 22, अम्बेडकर नगर (करियप्पा मंडल) में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सरोज कुमारी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी आवास पर तथा पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्यालय कुंड वार्ड में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त महानगर के विभिन्न बूथों पर अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से सीधा संवाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों, नवाचारों और जनभागीदारी की ताकत को सामने लाकर राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम से समाज के हर वर्ग को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे आमजन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश सदैव जनहित, स्वावलंबन और सामाजिक सहभागिता पर केंद्रित रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में बताए गए विचारों को समाज के बीच ले जाकर जनजागरण का कार्य करें।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आम नागरिकों के प्रयासों को सराहकर उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भावना प्रबल होती है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version