Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामणिपुर भाजपा अध्यक्ष ने किया राममंदिर का दर्शन

मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ने किया राममंदिर का दर्शन


अयोध्या। मणिपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अधिकारीमायुं शारदा देवी आधा दर्जन पार्टी पदाधिकारियों के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंची। सभी आस्था स्पेशल टेन से सोमवार को दोपहरमें  अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। रामनगरी पहुंचने पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने रामनामा पहना कर, पुष्प गुच्छ देकर सभी का स्वागत किया।

मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास की मनोकामना लेकर राम लला का दर्शन के लिए आए हैं। अयोध्या की धरती पर आना एक सुखद अनुभव है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भारत के सांस्कृतिक विकास की पुर्नस्थापना है। रामलला का मंदिर राष्ट्र मंदिर है। इसके लिए पीएम मोदी का अभिनंदन करते है।  स्वागत करने वालों में शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, आशीष श्रीवास्तव शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments