Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबेवफाई के शक में प्रेमिका का गला घोंटा, अस्पताल से डिस्चार्ज होते...

बेवफाई के शक में प्रेमिका का गला घोंटा, अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही प्रेमी गिरफ्तार

बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार तेंदुआ के पास संचालित वरद होटल के कमरे में हुई प्रेमिका की गला दबाकर हत्या के आरोपी को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि बीते 21 मई को बेवफाई की शंका के चलते प्रेमी कुलदीप गौड़ ने अपनी प्रेमिका प्रिया को मिलने के बहाने बुलाकर एक होटल के कमरे में गला दबाकर हत्या कर दी थी। और घटना की जानकारी स्वयं ही प्रिया के परिजनों को देते हुए 112 डायल कर पुलिस को दी थी। हालांकि ततसमय होटल के कमरे में पहुंचने पर पुलिस के द्वारा दोनों के बेसुध होने की बात भी बताई जा रही है। जिनको इलाज के लिए सीएससी पहुंचाया गया जहां पर उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय पर रेफर कर दिया गया था। चर्चा के अनुसार होटल के कमरे में ही मर चुकी प्रिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया और कथित बेसुध कुलदीप को इलाज मेडिकल कॉलेज सफदरपुर में भर्ती कर लिया गया था। हत्या आरोपी कुलदीप पुलिस की अभिरक्षा में चले एक हफ्ते के इलाज के बाद बुधवार को स्वस्थ हुआ। और पुलिस ने बुधवार को ही उसे गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के उपरान्त स्वयं मृतका के परिजनों एवं पुलिस को फोन पर हत्या करने की सूचना देने की बात भी सामने आई है। वहीं इस मामले में आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की धाराओं में प्रेमिका के दलित होने के कारण एससी/एसटी एक्ट की धारा का इजाफा करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments