Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनीचे लटक रहे विद्युत तार बने हादसे का सबब

नीचे लटक रहे विद्युत तार बने हादसे का सबब

अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर स्थित बैरमपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र को जाने वाले मार्ग के पास नीचे तक लटक रहे विद्युत तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तार को सही नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए नीचे लटक रहे तार को दुरुस्त कराने और संभावित दुर्घटना को रोकने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments