Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक घायल, दो पर मुकदमा

छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक घायल, दो पर मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, मंगलवार देर शाम गांव के ही गोलू सागर और सुक्खू उसके घर आए और उसकी भतीजी के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता बढ़ाते हुए कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकतें कीं। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने टांगी समेत अन्य हथियारों से पीड़ित के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और चिकित्सीय परीक्षण कराया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments