Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मालीपुर पुलिस ने चलाया महिला सशक्तीकरण व जागरूकता अभियान

मालीपुर पुलिस ने चलाया महिला सशक्तीकरण व जागरूकता अभियान

0

◆ छात्राओं को बताए गए सुरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील


जलालपुर अंबेडकरनगर। महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा को लेकर मालीपुर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लगातार जोर पकड़ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में जनता माध्यमिक विद्यालय, सुरहुरपुर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण को प्राथमिकता दे रही है। अब महिलाएं निर्भीक होकर शिक्षा, रोजगार व सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और पुलिस हर कदम पर उनके साथ है।

उपनिरीक्षक सविता ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 102 व 108 (एम्बुलेंस) पर तत्काल कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों के प्रति भी सचेत किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फोन पर खुद को बैंक अधिकारी या सरकारी एजेंसी का कर्मचारी बताकर ओटीपी मांगने वाले जालसाजों से सतर्क रहें। कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम में महिला सिपाही क्षमा सचान, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। मालीपुर पुलिस की यह पहल क्षेत्र में महिला सुरक्षा व जागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version