Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबच्चों को बनाएं आत्म-अनुशासित व अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार - विकास...

बच्चों को बनाएं आत्म-अनुशासित व अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार – विकास सिंह


◆ आवश्यकता होने पर हमारे बच्चे कर सकें अपना बचाव – उर्मिला सिंह


◆ तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुण


अयोध्या। बालक बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाने के तीन दिवसीय कैंप लगाया गया। श्यामा देवी मानव सेवा संस्थान द्वारा राणी सती मंदिर मसौधा में कैंप का उद्घाटन कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बालक व बालिकाओं सहित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर संस्था के अध्यक्ष  हरिओम ने कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का मार्ल्यापर्ण व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षक नेहा रंजन द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा के लिए जुडो कराटे जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी।

कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन बच्चों को आत्मरक्षा के गुण के साथ एक महत्वपूर्ण सबक देता है, वह है अनुशासन और जिम्मेदारी। बच्चे समाज का भविष्य है। बच्चों को आत्म-अनुशासित व अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार बनाना चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों बच्चों में आत्मविश्वास, आत्म-अनुशासन और आत्म-सम्मान के साथ-साथ दूसरों के प्रति सम्मान विकसित होता है।

श्यामा देवी मानव सेवा संस्थान की प्रबंधक उर्मिला सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा एक बुनियादी अधिकार है जो बच्चों सहित सभी के लिए सुलभ होना चाहिए। आज के समाज में बच्चों को आत्मरक्षा सिखाना एक ऐसी चीज़ है जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आवश्यकता होने पर हमारे बच्चे अपना बचाव कर सकें। जिसको लेकर बच्चों को आत्मरक्षा के गुण सिखाने के लिए तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया है।

भाजपा मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने कहा कि आत्मरक्षा न केवल बच्चों को शारीरिक हमलों के खिलाफ खुद का बचाव करने का गुण सिखाता है बल्कि यह रोजमर्रा की जिंदगी में उनके लिए विभिन्न लाभ भी जगाती है।

इस दौरान शशि रानी शर्मा, एकता भटनागर, शांति गुप्ता, रूबी रावत, सोनाली गौड़, शांती शर्मा, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में बच्चे व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments