Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सरजू नगर बाजार स्थित शराब की दुकान में बड़ी चोरी, लाखों की...

सरजू नगर बाजार स्थित शराब की दुकान में बड़ी चोरी, लाखों की शराब और नकदी पार

0

आलापुर, अम्बेडकर नगर।  राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सरजू नगर बाजार में शनिवार रात चोरों ने देसी और अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की शराब और नकदी चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना से संबंधित कोई फुटेज भी नहीं मिल पाया।

 दुकान में लाखों की शराब स्टॉक में मौजूद थी, जिसे चोर पूरी तरह साफ कर ले गए। चोरी के बाद जब रविवार सुबह दुकान खोलने के लिए कर्मी पहुंचे, तो शटर टूटा हुआ और सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला।


चोरी की बढ़ती घटनाएं, पुलिस पर उठते सवाल


राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से चोरियों की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। देवरिया बाजार, कंचनपुर सिकरौरा, अजय सिंह के आवास व एक निषाद परिवार के घर पर हुई चोरी की घटनाएं अभी तक अनसुलझी हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों के खुलासे में पुलिस की असफलता से आमजन का भरोसा भी कमजोर हो रहा है।


प्रशासन से संवाद विफल


घटना को लेकर जब क्षेत्राधिकारी आलापुर श्री राम बहादुर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। वहीं, राजेसुल्तानपुर थाना अध्यक्ष विजय तिवारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल काट दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version