Wednesday, June 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालखनऊ अग्निकांड के बाद अयोध्या में बड़ी कार्रवाई, सात कोचिंग और लाइब्रेरी...

लखनऊ अग्निकांड के बाद अयोध्या में बड़ी कार्रवाई, सात कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर सील


◆ बिना मानचित्र स्वीकृति और मानकों के विपरीत संचालित संस्थानों पर एडीए का शिकंजा


अयोध्या। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन और विकास प्राधिकरण अलर्ट मोड में हैं। इसी क्रम में अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने मंगलवार को अवैध रूप से संचालित कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सात संस्थानों को सील कर दिया।

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए तथा निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित संस्थानों पर अभियान चलाया। उपाध्यक्ष के निर्देश पर सहायक अभियंता संजीव यादव, गिरीश चंद्र तिवारी, राकेश सिंह तोमर तथा अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह यादव, चंदन गुप्ता और प्रशांत कुमार दूबे की टीम ने नाका एवं रायबरेली रोड क्षेत्र में कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आर्या आईएएस कोचिंग, उज्ज्वल आईएएस एकेडमी, गीता डिजिटल लाइब्रेरी, ड्रीम लीडर लाइब्रेरी, इनोवेशन क्लासेज, सत्यम डिजिटल लाइब्रेरी तथा रेडियन डिजिटल लाइब्रेरी को सील कर दिया गया।

लखनऊ अग्निकांड के बाद कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थानों में सुरक्षा मानकों, भवन मानचित्र स्वीकृति तथा अन्य आवश्यक अनुमतियों की विशेष जांच की जा रही है। जिन संस्थानों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरों को नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत कराना तथा अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना आवश्यक अनुमतियों के संचालित संस्थानों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments