अयोध्या। दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर नकेल कसते हुए खाद रसद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सुल्तानपुर, बाराबंकीऔरअयोध्या की संयुक्त टीम ने रानौहीटोलप्लाजा पर छापा मारकर करीब 15 लाखरुपयेमूल्यकीरंगीनमिठाइयोंसेभरीएकगाड़ी जब्त की।
सहायक आयुक्त, खाद रसद विभाग अयोध्या मंडल विनोदकुमारसिंह ने बताया कि यह गाड़ी बिजनौरसेअसम की ओर जा रही थी और इसमें तीनफार्मोंकेनामसेमिठाइयांलदीथीं। प्राथमिक जांच में मिठाइयों में अत्यधिक रंग और रासायनिक तत्वों की मौजूदगी की आशंका जताई गई है।
टीम ने मौके से 19 नमूनेखादसुरक्षाविभागकोपरीक्षणकेलिएभेजे हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद रसद विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से मिलावटखोरोंमेंहड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को मिलावटी सामग्री से बचाया जा सके।