Sunday, October 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर में विद्यार्थियों की कला ने बांधा समां

जवाहर नवोदय विद्यालय डाभासेमर में विद्यार्थियों की कला ने बांधा समां


◆ नारी सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 थीम पर सजी प्रदर्शनी, जिलाधिकारी ने की सराहना


अयोध्या । जवाहर नवोदय विद्यालय, डाभासेमर में बुधवार को छात्रों की रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति से सजी एक भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ‘नारी सशक्तिकरण’ और ‘विकसित भारत 2047’ विषयों पर अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन करते हुए छात्रों से संवाद किया और उनकी कलात्मक दृष्टि की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि “कला और खेलकूद जैसी सह–पाठ्य गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं।”

विद्यार्थियों ने लिप्पन आर्ट, मधुबनी पेंटिंग, स्क्रैच आर्ट, और त्रिविमीय मूर्तिकला जैसी विधाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत कृतियों ने सामाजिक संवेदनाओं और नए भारत की कल्पना को जीवंत किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नव–प्रयास’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया और छात्रों की लेखन शैली तथा अभिव्यक्ति की प्रशंसा की।

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी के स्वागत से हुई। विद्यालय की छात्राओं ने संगीत शिक्षिका श्रीमती प्रियंका भारती के निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

प्राचार्य के.के. मिश्र ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षक श्री मिथिलेश राय और डॉ. शशिकांत मणि त्रिपाठी ने किया। जिलाधिकारी ने कला विशेषज्ञ दिलेनूर फातिमा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उप-प्राचार्य एस.बी. द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। मौके पर कला शिक्षक आशुतोष निगम, वंदना सिंह, अंकित, राजेश मिश्र, अतुल कुमार, राजेश कुमार सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments