Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाई जाएगी महात्मा गांधी की जयंती - जिलाधिकारी

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाई जाएगी महात्मा गांधी की जयंती – जिलाधिकारी


अयोध्या । गांधी जयंती को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि 2 अक्टूबर को 154वें गांधी जयंती समारोह को सम्मानपूर्वक आयोजित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये। कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य द्वारा प्रातः 9 बजे महात्मा गांधी जी के पर माल्यार्पण किया जाये। उसके बाद गांधी जी के जीवन.संघर्ष उनकी देश.सेवाएं तथा उनके जीवन.मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये।

विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक, एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के सम्बन्ध में उनके विचारों कां परिचय दिया जाये।

 स्कूलों और कॉलेजों में गांधीवादी जीवन.दृष्टि का प्रचार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं गोष्ठी आयोजित की जाये। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरणए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, महिला हेल्प लाइन, निराश्रित महिला पेंशन, मिशन शक्ति, महिला समूहों, बी०सी० सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु प्रचार प्रसार किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments