Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाराष्ट्र के सासंद ने सौंपा राममंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ का...

महाराष्ट्र के सासंद ने सौंपा राममंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ का चेक

अयोध्या। महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे व सरकार में उद्योग व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय को 11 करोड़ का चेक सौंपा।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदस सामंत का कहना था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के द्वारा पार्टी व जनता की तरफ से भेजवाए गए 11 करोड़ के चेक को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौपा गया। ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने बताया कि कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने महाराष्ट्र की जनता की तरफ से 11 करोड़ का चेक सौपा। इसकी धनराशि बैंक में ट्रांसफर हो गई है। जिसकी रसीद दे दी गई है। यह उत्साह देने वाला समाचार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments