Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामऊशिवाला में बनेगा लव-कुश पार्क, ‘कचरे से कला’ थीम पर होगा विकास

मऊशिवाला में बनेगा लव-कुश पार्क, ‘कचरे से कला’ थीम पर होगा विकास


◆ 17.72 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम बनाएगा पार्क


अयोध्या। शहर में रायबरेली राजमार्ग स्थित मऊशिवाला एमआरएफ सेंटर के पास 17.72 करोड़ रुपये की लागत से लव-कुश पार्क विकसित किया जाएगा। नगर निगम की ओर से प्रस्तावित यह पार्क ‘कचरे से कला’ थीम पर आधारित होगा, जिसमें स्क्रैप धातु और अपशिष्ट सामग्री से मूर्तियां एवं कलात्मक संरचनाएं तैयार की जाएंगी।

पार्क में रामायण से जुड़े प्रसंगों को लव-कुश की कथाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। स्क्रैप मटेरियल से तैयार मूर्तियों, कलात्मक चित्रों और इंटरैक्टिव इंस्टालेशन के जरिए विभिन्न घटनाओं को दर्शाने की योजना है। परियोजना के तहत वॉकवे, गार्डन, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शहर में एक नया सार्वजनिक स्थल विकसित करना है। पार्क में छात्रों के लिए पर्यावरण एवं कचरा प्रबंधन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम और वर्कशॉप आयोजित करने की भी योजना है।

नगर निगम के अनुसार निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। परियोजना में पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग पर जोर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पार्क तैयार होने के बाद यह स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments