Monday, May 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिराश्रित पशुओं को कराया गया फल एवं सब्जियों का वितरण

निराश्रित पशुओं को कराया गया फल एवं सब्जियों का वितरण


अयोध्या। शहर में निराश्रित एवं जरूरतमंद पशुओं के लिए रविवार को विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाइस 4 चैलेंज की ओर से प्रज्ञा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गायों, कुत्तों, बंदरों समेत अन्य मूक प्राणियों को भोजन कराया गया।

भंडारे में पशुओं के लिए कद्दू, खीरा, टमाटर, तरबूज, खरबूजा, केला, भुट्टा, साग, चना, टोस्ट एवं ब्रेड की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने बताया कि भोजन तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा गया कि किसी अन्य जीव को नुकसान पहुंचाए बिना भोजन उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर प्रज्ञा गुप्ता ने कहा कि बड़ी संख्या में निराश्रित पशु प्रतिदिन भोजन और पानी के अभाव से जूझते हैं। ऐसे मूक प्राणियों की सहायता करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पशुओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए तथा उनके भोजन और संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में राजलक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ. अनामिका त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, बबीता गुप्ता, अमृता त्रिवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पशु प्रेमियों एवं स्वयंसेवकों ने भी आयोजन में सहभागिता की। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments