Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर स्वदेशी मेला में स्थानीय उत्पादों को मिला नया मंच

स्वदेशी मेला में स्थानीय उत्पादों को मिला नया मंच

0

अंबेडकर नगर। लोहिया भवन, में 10 दिवसीय स्वदेशी मेला का आयोजन जोर-शोर से चल रहा है। मेले में स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों द्वारा निर्मित लघु, कुटीर और ग्राम उद्योग उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है। लोग बड़ी संख्या में मेले का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर उत्साह बढ़ा रहे हैं।

आज मेले में कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टांडा और जहाँगीरगंज के छात्र-छात्राओं ने भी भ्रमण किया और सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पंजीकरण कराया। उल्लेखनीय है कि जिले में  इस अभियान में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है।

मेले में टांडा के वस्त्र उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, जरी-जरदोज़ी वस्त्र, कढ़ाई-बुनाई सामग्री और दोना-पत्तल बनाने की मशीनें प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनीं, जो जिले की हस्तशिल्प परंपरा और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करती हैं।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे स्वदेशी मेले में पहुंचें और स्थानीय उत्पाद खरीदकर कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि यह मेले स्थानीय उद्योगों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version