Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा पर एफआईआर की मांग पर वकीलों...

चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा पर एफआईआर की मांग पर वकीलों का प्रदर्शन, पुलिस को दी  तहरीर

0

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता दोपहर करीब 12 बजे एकत्र होकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।


प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अधिवक्ताओं को सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास रोक लिया, जिसके बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल थाना रामजन्मभूमि पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने तीनों पदाधिकारियों समेत चार लोगों के विरुद्ध शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की रसीद प्रतिनिधिमंडल को उपलब्ध कराई और प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं का आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि फिलहाल उसे स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो अधिवक्ता व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि बार की बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी और स्थिति शांतिपूर्ण रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version