Thursday, May 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक संपन्न, परिक्रमा मार्ग निर्माण में तेजी के...

भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक संपन्न, परिक्रमा मार्ग निर्माण में तेजी के निर्देश


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद में चल रही विभिन्न भूमि अधिग्रहण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-227बी (84 कोसी परिक्रमा मार्ग) से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिकर वितरण में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारियों से कहा कि जिन ग्रामों में भूस्वामियों के अंश निर्धारण लंबित हैं, उनका शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया में विलंब न हो।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सरकारी भूमि के पुनर्ग्रहण से संबंधित पत्रावलियां शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एनएच-227बी पैकेज-2 के अंतर्गत आने वाले पेड़ों की कटान की कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने को कहा।

उन्होंने चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), समस्त उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments