Thursday, May 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय की परीक्षा के दूसरे दिन कुलपति का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता...

अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा के दूसरे दिन कुलपति का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दूसरे दिन कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कुलपति ने डॉ. रामप्रसन्न मणि सिंह महाविद्यालय सरायरासी, आशा देवी भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय पूरा बाजार तथा पीडी पांडेय महाविद्यालय अयोध्या सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनके संचालन की जांच की। साथ ही निरीक्षकों की ड्यूटी व्यवस्था एवं उनके वैध परिचय पत्रों का भी सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न होने पाए। उन्होंने केंद्राध्यक्षों से मिक्स सीटिंग प्लान के तहत परीक्षार्थियों को बैठाने और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अनुशासित बनाए रखने को कहा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से सीसीटीवी के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी अनियमितता की सूचना नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments