Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएच टी लाइन की चपेट में आने से झुलसा मजदूर

एच टी लाइन की चपेट में आने से झुलसा मजदूर

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। हाईवोल्टेज तार के नीचे पिकप खडी कर सामान उतारते समय मजदूर बिजली के चपेट मे आ गया जिससे गंभीर रुप से झुलस गया। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज मे चल रहा है। मामला कटका थानाक्षेत्र के निमटनी गांव का है। गांव निवासी गप्पू विश्वकर्मा पुत्र लालचंद गांव मे आ रही बारात हेतु पिकप से हाईवोल्टेज तार के नीचे पिकप खडी कर सीढ़ी लगाकर जनरेटर का सामान उतार रहा था। सामान उतारते समय अचानक हाईवोल्टेज तार के चपेट मे आ गया। जिसके कारण पिकप भी जलने लगा और मौजूद लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया उन लोगों को भी करंट का झटका लगा  लेकिन गप्पू गंभीर रुप से झुलस गया। ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहाँ से इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments